गोंडा – छठ पूजा महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोंडा – छठ पूजा महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

 

छठ पूजा महापर्व के दृष्टिगत जनपद में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की गई प्रारंभ

 

छठ पूजा महापर्व के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न स्थानों पर की जा रही तैयारी का संबंधित अधिकारी निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का लें जायजा-डीएम

 

गोण्डा, 25 अक्टूबर,2025 आगामी 27 एवं 28 अक्टूबर को मनाए जाने वाले छठ पूजा महापर्व के दृष्टिगत जनपद गोण्डा में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने इस पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनपद के समस्त छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं अन्य सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण कर ली जाएँ ताकि व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से खैरा भवानी मंदिर तालाब, सागर तालाब, 30वीं वाहिनी पीएसी तालाब, सोनबरसा पोखरा, सरयू घाट, पसका घाट, विशुही नदी घाट इटियाथोक बाजार, आईटीआई परिसर, करोहा नाथ मंदिर पोखरा, मनवर घाट, नकटा घाट, मुहारीपुल, अमघटी घाट, नारायनपुर पुलिया, जोगापुर तालाब, अम्बरपुर तालाब, हरनाटायर तालाब तथा चीनी मिल दतौली परिसर, इमिलिया रूपी तालाब, हड़वा तालाब, टेढ़ी नदी, विश्वनोहरपुर पोखरा, बल्लीपुर पोखरा आदि सहित अन्य प्रमुख नदियों, सरोवरों एवं तालाबों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित तैयारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर पालिका एवं ग्राम पंचायतोंं के अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, जल की शुद्धता शीघ्र पूर्ण करने को कहा है। इसके साथ ही, विद्युत विभाग को घाटों एवं पहुँच मार्गों पर पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा खराब लाइटों की मरम्मत का कार्य तत्काल करने के निर्देश दिए गए हैं। मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment