फूल सिंह हरिद्वार न्यूज़
*हर हर गंगे, जय माँ गंगे उद्घोष मंत्रों को अपनी दिनचर्या में सम्मलित किए जाने के लिए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने माँ गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।*
*देश के अन्य तीर्थो की भांति धर्मनगरी हरिद्वार में भी हर हर गंगे, जय मां गंगे जैसे उद्घोष मंत्र अपनी रोज़मर्रा की दिनचर्या में शामिल करे: संजय चोपड़ा*
*हरिद्वार,* पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता संजय चोपड़ा की अगवाई में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बिरला घाट पर मां गंगा की विशेष पूजा- अर्चना, दूध- अभिषेक कर देश के अन्य तीर्थ की भांति धर्म नगरी हरिद्वार में भी सभी सनातनी हिंदुओं से अपील की अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में हर हर गंगे, जय मां गंगे शामिल कर मां गंगा को प्रदूषण मुक्त किए जाने की मुहिम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता संजय चोपड़ा ने कहा देश के अन्य तीर्थ में वाराणसी में हर हर महादेव, मथुरा- वृंदावन में राधे राधे जय श्री कृष्णा, बद्रीनाथ में बद्री विशाल, जगन्नाथ में जय जगन्नाथ, अयोध्या में जय श्री राम जैसे उद्घोष मंत्रों से अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल किए जाते हैं ठीक अन्य तीर्थ की तर्ज पर धर्म नगरी हरिद्वार में भी हर हर गंगे, जय मां गंगे बोले जाने के लिए संकल्पित होना चाहिए और आने वाले तीर्थ श्रद्धालु से मां गंगा में पुराने वस्त्र, प्रदूषण सामग्री न डालने की अपील भी की।
धर्मशाला रक्षा समिति के सभापति पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा मां गंगा के दर्शन मात्र से ही मानव को कई पुण्य का लाभ मिलता है तीर्थ की मर्यादा को बढ़ावा देने के लिए श्रद्धा भक्ति के साथ जय मां गंगे, हर हर गंगे की उद्घोष मंत्र के साथ उच्चारण किए जाने की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए चरणबद्ध जन जागरण अभियान चलाए जाएंगे।
हर हर गंगे, जय मां गंगे बोले जाने की मुहिम में सम्मलित हुए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में पंडित मनीष श,र्मा सुनील कुकरेती, ओमप्रकाश भाटिया, रमेश कुमार, देवेश गुप्ता, पंडित कृष्ण, अशोक कुमार, रवि रावत, अरुण, हरीश हरदयाल, शिवम राठौड़, प्रदीप, धीरज, रमेश कोरी, शुभम शर्मा, बबली कोरी, अशोक आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।