सपा ने बरौली में सभा कर सदस्यता अभियान को दिया आगाज

सपा ने बरौली में सभा कर सदस्यता अभियान को दिया आगाज

 

डॉ0कल्पराम त्रिपाठी ब्यूरोचीफ गोण्डा

 

तरबगंज – गोण्डा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा सगंठन को मजबूत करने में जुट गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की कड़ी में तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के बरौली में सभा का आयोजन किया गया जिसमें सपा के पूर्व एमएलसी और गोंडा प्रभारी राजेश यादव ने शामिल होकर सदस्यता अभियान को आगाज दिया। इस अवसर पर

तरबगंज विधानसभा के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव ने किया। मुख्य अतिथि राजेश यादव ने अपने संबोधन में प्रदेश में व्याप्त महंगाई भ्रष्टाचार, बेरोजगारी , महिला उत्पीड़न पर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का आवाहन किया। पूर्व प्रत्याशी राम भजन चौबे ने सभी पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सपा ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जनता सपा की और आशा भरी निगाहों से देख रही है ।

 

इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष साधना सिंह, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव उपाध्यक्ष बलराज सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय, रामकुमार सिंह, रमेश तिवारी, हरिश्चंद्र सिंह, भूधर मिश्रा, धर्मपाल यादव, मिंटू सिंह, पहलाद सिंह, दीपक सिंह, लाल साहब, अमर बहादुर सिंह व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे लाल साहब सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment