हमारे हिस्से का बजट हमें दिलवा दो

हमारे हिस्से का बजट हमें दिलवा दो

मनमाने बजट वितरण का जताया विरोध।

फिर बाहर निकला बजट अनियमितता का जिन्न

– जिला पंचायत सदस्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

– जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप

बागेश्वर।

जिला पंचायत में बजट अनियमितता का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। नाराज जिला पंचायत सदस्यों ने पूर्व में हुए समझौते के आधार पर बजट आवंटित नही होने को लेकर नाराजगी जताई।वही एक बार फिर जिपं में विपक्षी नाराज सदस्यों ने एक बार फिर अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन का मन बना लिया है।बजट आवंटन को लेकर नाराज जिपं सदस्यो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी से पूर्व में बजट वितरण में समान धनराशि का वितरण कराए जाने, सभी सदस्यों को राज्य और अन्य वित्त की धनराशि का सामान रूप से वितरण किए जाने की मांग की। वही जनप्रतिनिधियों को समान रूप से बजट वितरण किए जाने में शासन की नीतियों के तहत पूर्व में हुए समझौते के आधार पर जिला पंचायत निधि का समान वितरण की मांग की। वही जिलाधिकारी ने जिपं सदस्यों को समस्या के समाधान के लिए मामले में लोकतांत्रिक रूप से आपसी तालमेल बैठाकर कार्य करने और समस्या के समाधान के लिए सहयोग का भरोसा दिया।ज्ञापन सौंपने वालों में जिपं सदस्य गोपा धपोला, पूजा आर्या, इंदिरा परिहार, रेखा देवी आदि शामिल थे।

बागेश्वर से गोविन्द सिंह की रिपोर्ट।

Related posts

Leave a Comment