खत्म नहीं हो सकता भारत व नेपाल का रोटी बेटी का रिश्ता

खत्म नहीं हो सकता भारत व नेपाल का रोटी बेटी का रिश्ता

सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर मीडिया की भूमिका व होली मिलन समारोह आयोजित

समारोह में जुटे सैकड़ों पत्रकार व समाजसेवी

नेपालगंज, बहराइच। नेपालगंज के बांके में मधेश मीडिया मिशन के तहत भारत‘-नेपाल सीमा क्षेत्र के गतिविधियों पर मीडियाकर्मियों की भूमिका विषयक चर्चा व होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह में दोनों देशों के पत्रकारों सहित समाजसेवी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोनों देशों के बीच वर्षों से चले आ रहे मैत्री संबंधों पर चर्चा करते हुए इसे आगे भी जारी रखने पर बल दिया तथा दोनों देशों में आपसी समन्वय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में दोनों देशों के मीडियाकर्मियों का तिलक लगाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कविताओं व सरस्वती वंदना तथा एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुए संस्था अध्यक्ष चन्द्रेश्वर राज त्रिपाठी ने कहा कि भारत व नेपाल के बीच वर्षों से आपसी भाईचारा रहा है। एक दूसरे की संस्कृति मिलती जुलती है। जिसे और मजबूत करने की जरूरत है। कार्यक्रम में बोलते हुए कवि लेखक व समाजसेवी चहलारी नरेश उत्तराधिकारी आदित्यभान सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल का रिश्ता त्रेतायुग से चला रहा है। भगवान राम की ससुराल जनकपुर में थी। आदिकाल से चला आ रहा यह रिश्ता धीरे-धीरे और प्रगाढ़ होता जायेगा। कार्यक्रम में बोलते हुए भारतीय पत्रकार अजय शर्मा ने कहा कि भारत व नेपाल के बीच रोटी बेटी का रिश्ता वर्षों से रहा है। दोनों देशो के नागरिकों का आवागामन दोनों देशों में होता रहता है। यह मधुरपूर्ण रिश्ता हमेशा बना रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम को वरिष्ठ नेपाली पत्रकार पूर्णलाल चुके, नीरज गौतम, माधवराम वर्मा, झलकगैरे, राजीव शर्मा, बनारस गिरि, हनुमान गुप्ता, राहुल सिंह, श्यामानंद शिमले, सर्वदेव ओझा, रंजीता कौर, नीरज बर्नवाल, इरशाद हुसैन, मनीराम शर्मा, राजेश सिंह, शेर सिंह कसौधन, नबी अहमद, श्यामकुमार मिश्रा, संजय वर्मा, सुरेश मदेशिया, शानू, विद्याभूषण सिंह सहित तमाम भारतीय व नेपाली पत्रकार शामिल रहे। आगामी सम्मेलन भारत के बहराइच में कराने पर चर्चा की गई। जल्द ही वार्ता कर अंतिम रूप दिये जाने की बात कही गई। प्रिंट एवं इलेक्टानिक जर्नलिस्ट एशो. के बहराइच जिलाध्यक्ष कुंवर दिवाकर सिंह ने कहा कि दोनों देशे के पत्रकारों के बीच वार्ता कर जल्द ही सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment