💢🚨📢कुसमी में बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, तीन युवक घायल

💢🚨📢कुसमी में बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, तीन युवक घायल

राजबहोर यादव

जंगल पुल के पास हादसा, हालत गंभीर; नायब तहसीलदार की सूचना पर डायल-100 ने पहुंचाया अस्पताल

 

कुसमी। सीधी जिले के कुसमी तहसील क्षेत्र में बुधवार को दुआरी-कोडार मार्ग पर जंगल पुल के पास एक एचएफ डीलक्स बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक पर सवार तीन युवक हादसे में घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से बाइक अनियंत्रित हुई और हादसा हो गया। स्थानीय स्तर पर यह भी जानकारी सामने आई है कि बाइक सवार युवक शराब के नशे में थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

हादसे की सूचना मिलने पर कुसमी के नायब तहसीलदार टोप्पो ने तत्काल डायल-100 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

 

फिलहाल घायलों के नाम और हादसे की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Related posts

Leave a Comment