हनुमत नगर आश्रम में राम कथा के चतुर्थ दिवस पर भक्ति का उमड़ा सैलाब, भजन-कीर्तन से राममय हुआ पंडाल

हनुमत नगर आश्रम में राम कथा के चतुर्थ दिवस पर भक्ति का उमड़ा सैलाब, भजन-कीर्तन से राममय हुआ पंडाल

 

हैरिग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के मोतीगंज स्थित हनुमत नगर मनोकामना सिद्ध आश्रम में आयोजित राम कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक। कथा स्थल पर सजा विशाल पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष, भजन और कीर्तन से पूरी तरह राममय हो गया। कथा के दौरान जैसे-जैसे प्रसंग आगे बढ़े, वैसे-वैसे श्रद्धालु भावविभोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए।

 

चतुर्थ दिवस की कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा और भक्तिभाव से जुड़े प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के उपरांत राम लली वृद्धा आश्रम सेवा ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

 

महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी के साथ संजय तिवारी, मिंटू तिवारी, अंकित शुक्ला, पुनीत पांडे, शिवकुमार दुबे, अमन शुक्ला, कप्तान तिवारी, ओम प्रकाश, रामप्रताप दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्था, अनुशासन और भक्ति-भाव की सभी ने सराहना की। राम कथा के आगामी दिनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related posts

Leave a Comment