सनी वर्मा हरिद्वार
न्यूज़
हरिद्वार,
मुनि मण्डल आश्रम पर कब्ज़े की साज़िश — संत समाज में उबाल!
कनखल के प्राचीन मुनि मण्डल आश्रम पर षड्यंत्रपूर्वक कब्ज़े की कोशिश का मामला तूल पकड़ गया है।
परमाध्यक्ष स्वामी आनन्द राघव जी महाराज ने प्रेसवार्ता कर बताया — “कुछ तथाकथित संत धमकी, उत्पीड़न और हिंसक भाषा का प्रयोग कर आश्रम की प्रतिष्ठा और संपत्ति पर कब्ज़ा करने की साज़िश रच रहे हैं।”
स्वामी आनन्द राघव ने खुलासा किया कि 12 जुलाई को पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग आश्रम में घुस आए और बोले — “देख लेंगे, गोली मार देंगे!”
यह पूरी घटना वीडियो में दर्ज है, और पुलिस में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।
धर्म संसद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी शिवानन्द आचार्य और अन्य संतों ने इसे “देवभूमि की मर्यादा पर हमला” बताया।
उन्होंने कहा — “अखाड़ों और आश्रमों में बढ़ते अपराधों पर अब सख्त एक्शन जरूरी है।”
संत समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाई —
> “यदि इन आपराधिक तत्वों पर रोक नहीं लगी, तो संत समाज खुद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।”
देवभूमि के साधु-संतों ने प्रशासन से अपील की है कि स्वामी आनन्द राघव को सुरक्षा दी जाए और आश्रम की पवित्र परंपरा को बचाया जाए।
बाइट, धर्म संसद अध्यक्ष वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि
बाइट, स्वामी आनंदराघव जी महाराज
बाइट, स्वामी शिवानन्द आचार्य महाराज
बाइट, कोठारी साध्वी मंदाकिनी मुनि