संवाददाता नितिन गुप्ता
लखीमपुर खीरी
पुलिस की सरकारी गाड़ी पर निजी युवकों का कब्जा हूटर बजाकर घूमने का आरोप
ईसानगर थाना क्षेत्र की बेलागढ़ी चौकी से जुड़ा एक मामला चर्चा में है। आरोप है कि पुलिस की सरकारी गाड़ी, जिस पर हूटर लगा हुआ है, उसे आए दिन चौकी क्षेत्र के कुछ युवक चलाते नजर आते हैं बताया जा रहा है कि यह सरकारी वाहन पचासा निवासी शिवपूजन, पुत्र रामचंद्र उर्फ मचल पुत्र बच्चू, सहित अन्य युवकों द्वारा चलाया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक सरकारी गाड़ी पर लगे हूटर का इस्तेमाल करते हुए क्षेत्र में घूमते हैं और दबंगई का प्रदर्शन करते हैं बेलागढ़ी चौकी पर तैनात सिपाही पुनीत चौधरी और दरोगा मोहन सिंह की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं आखिर पुलिस की सरकारी गाड़ी निजी युवकों के हाथ में कैसे पहुंच रही है क्या सरकारी वाहन को कोई भी व्यक्ति इस तरह चला सकता क्या संबंधित पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है यदि जानकारी है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?मामला गंभीर है पुलिस प्रशासन को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि सरकारी वाहन निजी व्यक्तियों द्वारा क्यों और किसकी अनुमति से चलाया जा रहा है जवाबदेही तय होना जरूरी है।