श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा
गोन्डा
श्री गोबिंद सिंह जी के 359वां प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा मालवीय नगर स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सिख संगत सहित अन्य समुदायों के श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। जिसमें नगर कीर्तन मालवीय नगर से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी, पीपल चौराहा, गुड्डू मल चौराहा, गुरूनानक चौक ,गांधी पार्क एवं रामलीला मैदान होते हुए नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो और मोहल्लों से होता हुआ गुरूद्वारा में समापन हुआ। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह जलपान एवं सेवा शिविर भी लगाए गए। जहां संगत ने सेवा भाव के साथ भागीदारी निभाई। वहीं ज्ञानियों द्वारा शबद कीर्तन भी सुनाया गया। शोभायात्रा के दौरान सिख युवाओं द्वारा पारंपरिक शस्त्र कला ‘गतका’ का रोमांचक एवं साहसिक प्रदर्शन या किया गया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। गतका के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा स्थापित वीरता, त्याग और आत्मरक्षा के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा में नगर कीर्तन हुआ ,श्री गुरूनानक स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने अपनी गतका कला का प्रदर्शन किया,
इनके अलावा राजेश रायचंदानी, खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव रस्तोगी,नवनियुक्त विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष दिवाकर सोमानी, भूपेंद्र आर्य, डब्बू अग्रवाल,विशाल जायसवाल, कप्तान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा