श्रीराम लला की प्रथम प्राण प्रतिष्ठा की दुसरी वर्ष गांठ के उपलक्ष पर आज रामलला उत्सव यात्रा रघुवीर नगर लखनऊ पश्चिमी रानीगंज स्थित गुरुतेज बहादुर सिंह द्वार भारती भवन से सामूहिक आरती एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा भारती भवन से प्रारम्भ होकर राजेन्द्र , नाका चौराहा, गणेशगंज, अमीनाबाद, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा , पान्डेयगंज, राधिका धर्मशाला, राजेन्द्रनगर पानी टंकी होते हुए भारती भवन पर समाप्त हुई।
भव्य शोभा यात्रा का तमाम जगह पर स्वागत किया गया वही रकाबगंज चौराहे पर मशांगज वजीरगंज वार्ड उपविजेता पार्षद संजय रस्तोगी ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा करते हुए अंग वस्त्र से स्वागत किया।
भव्य शोभा यात्रा में सैकड़ों राम भक्त झण्डा लेकर जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे
इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की खास रिपोर्ट