शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र रुजहां खुर्द गांव में बाघ ने गाय को बनाया निवाला, गन्ना के खेत में मिला गाय का शव खुटार। शनिवार रात बाघ ने एक छुट्टा गाय को निवाला बना डाला। सुबह खेत पर पहुंचे किसानों को गाय का अधखाया शव गन्ना के खेत में मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन दरोगा रोहित पाण्डेय व संतोष गौड़ ने गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया। शव को जमीन में गड्डा खुदवाकर दफन करा दिया गया।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़