वाराणसी में ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर में चोरी- छिपे कोडीन कफ सिरप का गोदाम बनाया गया था। यहां एसआईटी ने छापा मारकर 63 लाख रुपये की 30 हजार कोडिन युक्त शीशियां जब्त की।
वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद इलाके में मंगलवार को कफ सिरप तस्करी रैकेट के खिलाफ एसआईटी को बड़ी सफलता मिली।
एडीसीपी टी. सरवणन ने बताया कि यह कफ सिरप तस्करी नेटवर्क के बड़े सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है।
जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर कोडीन युक्त कफ सिरप किस चैनल के माध्यम से वाराणसी में पहुंच रहा था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।
टीम ने गोदाम को सील कर दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरे मामले में कई और गिरफ्तारी होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं।
इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से लखनऊ ब्यूरो चीफ संजय सक्सेना की खास रिपोर्ट