लाइन क्वार्टर गार्द पर किया गया ध्वजारोहण-
गोंडा – पुलिस कार्मिकों के प्रतीकात्मक फ्लैग चिन्ह लगाकर कर्तव्यों के निर्वहन एवं पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने हेतु किया गया प्रेरित
आज दिनांक 23.11.2025 को ‘’पुलिस झण्डा दिवस’’ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण कर सलामी दी गयी तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया गया। साथ ही पुलिस झण्डा दिवस के महत्व एवं इसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। 23 नवम्बर, उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरवशाली, ऐतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण दिवस है। शक्ति एवं निष्ठा के प्रतीक लाल एवं नीले रंग के ध्वज ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एक विशिष्ट पहचान प्रदान की है। हमारे वीर पुलिस कर्मियों की कर्तव्यपरायणता, जनसेवा, पराक्रम और बलिदान की अनगिनत गाथाओं के परिणामस्वरूप इस गौरवशाली पुलिस ध्वज की प्राप्ति संभव हो सकी है। पुलिस ध्वज के सम्मान में सलामी देते समय प्रत्येक पुलिस कार्मिक में आत्माभिमान की अनुभूति होती है तथा कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना के प्रति नई ऊर्जा का संचार होता है, जो नये जोश एवं उत्साह के साथ कर्तव्यपालन के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर पुलिस के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा