लखीमपुर खीरी,

लखीमपुर खीरी,

 

 

रिपोर्ट–कौशल सिंह, लखीमपुर

 

 

स्लग–उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुँचे लखीमपुर, मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान SIR की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे | इस दाैरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया | उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट करते हुए कहाँ कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत राज्य में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर किया जाएगा | उन्होंने कहा, जो भी अवैध रूप से घुसते हुए पाया जाता हैं | उसे वोटर लिस्ट और राज्य के साथ-साथ देश से भी हटा दिया जाना चाहिए | राज्य सरकार इस पर लगातार काम कर रही है | विपक्षी राजनीतिक पार्टियों की शिकायतों का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बिहार का उदाहरण दिया, जहां SIR प्रक्रिया के तहत 65 लाख गलत नामों को मतदाता सूची से हटाया गया था और किसी भी दल ने गलत तरीके से नाम हटाने की शिकायत नहीं की | उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी SIR प्रक्रिया के जरिए अवैध रूप से रहने वाले लोगों को मतदाता सूची में दोहरे नामों और मृत लोगों के नामों को हटाया जाएगा | उप मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हत्या, लूट, डकैती, रेप और प्लॉट, घरों तथा दुकानों पर अवैध कब्जे आम बात हुआ करती थीं | साथ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहाँ कि हमारी सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उस पर सख्त कार्यवाही की जाएंगी | उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप SIR प्रक्रिया को लेकर काम कर रहे हैं |

 

 

रिपोर्ट–कौशल सिंह, लखीमपुर

Related posts

Leave a Comment