जिला ब्यूरो नितिन गुप्ता
लखीमपुर खीरी मैलानी
लखीमपुर नगर पंचायत मैलानी में शिक्षक सम्मान समारोह मुख्य अतिथि रहे एमएलसी डॉ सुधीर गुप्ता
लखीमपुर खीरी मैलानी
नगर पंचायत मैलानी में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता उपस्थित रहे मुख्य अतिथि के नगर पंचायत पहुंचने पर नगर पंचायत चैयरपर्सन कीर्ति माहेश्वरी भवानी शंकर माहेश्वरी एवं जिला उपाध्यक्ष गुरमीत कौर द्वारा आति शबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता का हार्दिक अभिनंदन किया इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरपर्सन कीर्ति माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव है शिक्षक केवल बच्चों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। एक शिक्षित और संस्कारित युवा ही मजबूत समाज एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा और ज्ञान का सम्मान है बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने में शिक्षक की भूमिका माता-पिता के साथ साथ अत्यंत महत्वपूर्ण होती है आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में देश का नेतृत्व करेंगे इसलिए उन्हें गुणव त्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना भी आवश्यक है समारोह में शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।