लखनऊ से बड़ी खबर —

लखनऊ से बड़ी खबर — थाना नाका हिंडोला के अंतर्गत चारबाग चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में “नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0” का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में नंदा आर्टिस्ट ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नए कानूनों की जानकारी दी और बताया कि अब न्याय प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और पारदर्शी हो गई है।

 

चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान पुलिस और जनता के बीच भरोसे को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930, 102 और 1076 की जानकारी भी दी।

 

इस मौके पर एसपीओ इमरान, आरक्षी सुधीर, पांदारिबा चौकी प्रभारी रवीश भाटी और बाज़ीरगंज चौकी प्रभारी अजीत राय सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

 

स्थानीय लोगों ने नाका हिंडोला पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

 

दैनिक राष्ट्र नमन् के लिए, शिवम की रिपोर्ट, लखनऊ से।

Related posts

Leave a Comment