लखनऊ के चारबाग स्थित कुली प्रतीक्षालय पर कुलियों ने राष्ट्रीय कुली मोर्चा के आव्हान पर अपनी मांगो को लेकर ट्विटर यानी एक्स पर अभियान चलाया

लखनऊ के चारबाग स्थित कुली प्रतीक्षालय पर कुलियों ने राष्ट्रीय कुली मोर्चा के आव्हान पर अपनी मांगो को लेकर ट्विटर यानी एक्स पर अभियान चलाया

गुरुवार को पूरे देश के कुलियों ने राष्ट्रीय कुली मोर्चा के आव्हान पर ट्विटर यानी एक्स पर अभियान चलाया। अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव , मंत्री नीलम सीतारमण और रेलवे बोर्ड को टैग कर ट्वीट किया गया।

 

ट्विटर अभियान के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने बताया कि मोर्चा के प्रयासों के बाद पूरे देश में रेल मंत्रालय ने कुलियों की आजीविका और सामाजिक सुरक्षा के संबंध में सर्वे कराया था। लेकिन यह रिपोर्ट न तो मोर्चा के पदाधिकारियों को दी गई और न ही इसे संसद के पटल पर रखा गया। इस बजट सत्र में सर्वे की रिपोर्ट को संसद के पटल पर रखने की मांग आज के ट्विटर अभियान में पुरजोर तरीके से उठाई गई।

 

इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना की रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment