राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व एकता पर जोर —

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व एकता पर जोर —

 

श्रावस्ती — इकौना।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक इकौना में मंडल अध्यक्ष शिवकांत दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संतोष कुमार तिवारी ने संगठन की मजबूती के लिए एकता बनाए रखने और सुख-दुख में एक-दूसरे का सहयोग करने पर बल दिया। तथा कोष निर्माण पर बल दिया वहीं इसरार अहमद ने संगठन को दिखावे का माध्यम न बनाते हुए इसके कोष निर्माण पर सहमति जताई। मंडल अध्यक्ष शिवकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज का सच्चा आईना बनना होना चाहिए। उन्होंने पत्रकारिता को सेवा का माध्यम बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।जिला अध्यक्ष हसमत हुसैन खान ने कहा कि संगठन ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने हौसले को बनाए रखा है। उन्होंने संगठन के कोष निर्माण, अनुशासन और सदस्यों की जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए कहा कि संगठन का कोई भी सदस्य अन्य संगठनों से जुड़ा न रहे। उन्होंने गरीबों की मदद करने और समय के साथ आगे बढ़ने की सीख भी दी।इस अवसर पर महिला विंग जिला अध्यक्ष रेखा राही, ऋषभ मिश्रा, फखरुद्दीन हाशमी, अनिल कुमार, अरविंद कुमार यादव, विनय कुमार यादव, मकसूद अली, बबलू रावत, सुनील कुमार, महफूज मंसूरी, ऋषभ जायसवाल, पब्बन खान, बुद्ध सागर यादव, दीपक शर्मा, पीएम पाठक, अभिषेक यादव, हमीद मंसूरी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए एकजुटता बनाए रखना रहा। व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment