राजधानी लखनऊ में आज सुबह तेज हुई बरसात से ऐशबाग, मीना ब्रेकरी , महानगर, गौसनगर, मवैया रेलवे पुल समेत कई इलाको में हुआ जलभराव

राजधानी लखनऊ में आज सुबह तेज हुई बरसात से ऐशबाग, मीना ब्रेकरी , महानगर, गौसनगर, मवैया रेलवे पुल समेत कई इलाको में हुआ जलभराव

 

लखनऊ नगर निगम जोन दो में रामनगर तिलकनगर स्थित नाला सफाई व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई जब बरसात के बाद घन्टों जलभराव हो गया।

ऐशबाग रामनगर तिलक नगर कालोनी में नालों की सफाई न होने से आज सोमवार की सुबह तेज हुई बरसात के बाद सड़कों पर घन्टों जलभराव हो गया। जलभराव होने से नाले का गन्दा पानी जहाँ लोगों के घरों में घुस गया वही स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं व राहगीरों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी

कालोनी वासियों का कहना है नियमित नाले में पड़े कूड़े की सफाई न होने से बरसात होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

क्षेत्रीय पार्षद राजीव बाजपेई द्वारा नगर निगम को सूचना देने के बाद नगर निगम ने जनरेटर चल कर पानी निकाला गया तब लोगों ने राहत की सांस ली

 

इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज से संजय सक्सेना के साथ अजय मिश्रा की रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment