*यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दो पहिया व चार पहिया वाहन चालको के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल चौराहे पर चलाया गया जागरुकता अभियान।*

*यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दो पहिया व चार पहिया वाहन चालको के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल चौराहे पर चलाया गया जागरुकता अभियान।*

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल चौराहे पर यातायात माह को लेकर दो पहिया वह चार पहिया वाहन चालको को जागरूक करते हुए चलाया गया एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट द्वारा अभियान। इस जागरूकता अभियान को लेकर चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। जिसमें एसीपी यातायात प्रदीप कुमार वह यातायात इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह भी मौके पर अपनी फोर्स के साथ मौजूद रहे। और यही नहीं बल्कि सभी वाहन चालकों को एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट की टीम के साथ मिलकर वाहन चालकों को हेलमेट का भी वितरण किया और साथ ही सभी को यातायात के नियमों का पालन करने का अनुरोध भी किया और साथ ही दो पहिया वाहन चालकों से बिना हेलमेट लगाए और चार पहिया चालकों से बिना सीट बेल्ट लगाए वहां न चलाने की अग्रह भी की। वही एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट की तरफ से एक नारा भी लगाया गया है कि वाहन रोज चलना है तो हेलमेट रोज लगाना है। जिसमें एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिसमें सुयश श्रीवास्तव (राष्ट्रीय अध्यक्ष) हर्षित श्रीवास्तव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) अजय सिंह (प्रदेश अध्यक्ष) प्रतीक विक्रम सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष)संजोली गोस्वामी महिला (प्रदेश उपाध्यक्ष) सुमित वर्मा जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment