माडल स्कूल कुसमी मे ओलंपियाड परीक्षा का हुआ आयोजन।*

*माडल स्कूल कुसमी मे ओलंपियाड परीक्षा का हुआ आयोजन।*

राजबहोर यादव कुसमी

 

जिले अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में अध्ययन कर रहे बच्चों की प्रतिभा को रिखारने की दिशा में मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा मुख्यकार्यपाल अधिकारी जिला पंचायत सीधी के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र सीधी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय (द्वितीय चरण) ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी द्वारा मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में OMR शीट आधारित किया गया ।

आज की परीक्षा में जन शिक्षा केंद्र स्तर पर आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण कक्षा 2 सरी से 8 वीं तक के छात्रो ने भाग लिया। परीक्षा 10 से 11.30,12 से 1.30 तथा 2 से 3.30 कुल तीन पालियो में आयोजित की गई ।परीक्षा में कुल छात्र 302 +345=647 बच्चों का लक्ष्य है ।जो जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय परीक्षा में चयनित हुए हैं । विकास खंड स्तर पर दिनाक 16 एवं 17 जनवरी को परीक्षा का आयोजन होना है ।

आज दिनाक की परीक्षा में कुल लक्ष्य 302 छात्रो को परीक्षा में शामिल होने का लक्ष्य है जिसमें 199 बच्चे शामिल हुए।

परीक्षा उपरांत छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को विधिवत बैठाकर भोजन कराया गया।

ओलंपियाड परीक्षा के केंद्राध्यक्ष राजकुमार सिंह प्राचार्य मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी द्वारा की गई व्यवस्था अति उत्तम पाई गई तथा व्यवस्थित ढंग से प्रथम दिवस की परीक्षा सम्पन कराई गई। परीक्षा में विकासखण्ड के संबंधित विद्यालय के शिक्षक , अभिभावक तथा छात्र सम्मिलित रहे ।

Related posts

Leave a Comment