मंडल प्रभारी नितिन गुप्ता
नेपाल में बाढ़ में बहकर आया बैंक लॉकर, 92 लाख 68 हजार नेपाली रुपये बरामद; 29 गिरफ्तार
काठमांडू धादिंग। नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच एक बैंक का सेफ (लॉकर) पानी के तेज बहाव में बहकर धादिंग जिले के गल्छी क्षेत्र में पहुंच गया। लॉकर मिलने के बाद उसे तोड़कर अंदर रखी नकदी निकालने के आरोप में नेपाल पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं। यह रकम भारतीय मुद्रा में करीब 58 लाख रुपये के बराबर है। पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया बताया गया है कि बाढ़ के तेज बहाव में यह सेफ रसुवा क्षेत्र से बहकर त्रिशूली नदी के रास्ते धादिंग पहुंचा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सेफ किस बैंक का था, उसमें कुल कितनी रकम थी और क्या बरामद रकम के अलावा कुछ पैसा अन्य लोगों ने भी निकाला है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।