बाॅंदा, 

बाॅंदा,

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाॅंदा

 

 

स्लग–अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य आभूषण सहित गिरफ़्तार, पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता

 

 

जनपद बाॅंदा से जहाँ थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी, लूट, टप्पेबाजी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को गिरफ्तार किया हैं | आरोपी ने कुछ दिन पूर्व अपने साथियों के साथ कस्बा कालिंजर में सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी की घटना को अंजाम दिया था | आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक बाॅंदा शिवराज के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में आज थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी, लूट, टप्पेबाजी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह “ईरानी गैंग के 1 सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया | थाना कालिंजर के रहने वाले ब्रजनन्दन ने थाना कालिंजर पर सूचना दी गई थी कि उनकी सरार्फ की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने के गहने दिखाने को कहा और 1 पीस खरीदने का बहाना कर बातों में उलझाकर काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के जेबरात निकालकर चोरी कर भाग गए | मिली तहरीर के आधार पर थाना कालिंजर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था | पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों की पहचान व जल्द गिरफ्तारी को लेकर कई टीमें गठित की गई थी | विभिन्न घटनाओं को लेकर वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों से जांच एवं “ऑपरेशन त्रिनेत्र” द्वारा लगाए गए कैमरों से निकाले गए | आपको बताते चले कि CCTV कैमरे व ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से अभियुक्त की पहचान हो पाई | जिसके क्रम में पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी ग्राम बुरहार जनपद शहडोल मध्य प्रदेश को पूछताछ हेतु थाना लाया गया, पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न जनपदों / राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है | आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्तों ने चोरी किए गए आभूषणों को कालिंजर से आगे एक मंदिर के पीछे जमीन में छिपा दिया गया था | जिसे बाद में वहां से निकालने की योजना थी | पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि गिरोह का 1 भी सदस्य इस समय भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है तथा कई साथी अभी फरार चल रहें हैं | इसी वजह से आरोपी चोरी किए गए आभूषणों नहीं ले जा पाए | अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने के बाद पुलिस ने कार्यवाही के दौरान पर्यटक ढाबा के आगे दुर्गा माता मंदिर के पीछे से भारी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए गए | जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रूपये बताया जा रही हैं | वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें हैं व आपराधिक गतिविधियों की जाँच की जा रही है जिसको लेकर अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं |

 

 

ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाॅंदा

Related posts

Leave a Comment