बालिकाओं,महिलाओं को उनके अधिकारों को प्रेरित करने के लिए डिग्री कॉलेज में एक दिन का प्राचार्या बनी रचना मौर्या ।
जयप्रकाश वर्मा
ककराही सोनभद्र।
करमा थाना क्षेत्र के कसया कला में अंतर्गत संचालित हो रहे जे एस पी महाविद्यालय कसया कला सोनभद्र , में मिशन शक्ति के क्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं उनके प्रति हो रहे अन्याय के प्रति प्रेरित करते हुए एक दिन के लिए प्रधानाचार्य पद का प्रभार बी ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रचना मौर्या को सौंपा गया। इस मौके पर प्रबंधक डॉक्टर प्रसन्न पटेल व उप प्रबंधक ममता सिंह के साथ कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, चिफप्रा क्टर डा रतन लाल सिंह , प्रवक्ता इंजीनियर अजीत कुमार मौर्य, डा दशरथ, डॉ प्रकाश कुमार, डॉ अनुराग सरोज, विकाश कुमार मेहता, राज कुमार मौर्य, निष्ठा जायसवाल, प्रतिष्ठा जायसवाल, अधीक्षक जी एम सिंह, जे एस पी महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक जयप्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे। बालिकाओं को संबोधित करते हुए एक दिन के लिए बनी प्राचार्य रचना मौर्या ने बताया कि सभी छात्राओं एवं महिलाओं को किसी भी विशेष परिस्थिति में अपने बुद्धि विवेक से काम करते हुए उसका निराकरण करने हेतु सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 112,1090,1076,102,108, से तत्काल संपर्क करें और उस मुसीबत का सामना करें।जिसका सभी लोगों ने सराहना की।