बाराबंकी,
रिपोर्ट–आतिफ खान, बाराबंकी
स्लग–श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई शोभायात्रा, मूर्ति विसर्जन को लेकर जगह–जगह पर लगाए गए स्टॉल
जनपद बाराबंकी के कस्बा जैदपुर में शारदीय नवरात्रि के ग्यारहवें दिन शुक्रवार को दुर्गा मां की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई | वहीं इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए | शोभायात्रा जैदपुर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी पर पहुंची, जहां पर पूजा-अर्चना करने के बाद मूर्ति विसर्जित की गई | यह शोभायात्रा कस्बा जैदपुर में मोहल्ला गढ़ी कदीम स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई | जबकि यात्रा के दौरान भक्तों ने जयकारे लगाए और धार्मिक भजनों पर नृत्य कर झूम उठें | इस अवसर पर कस्बे के पूर्व चेयरमैन हाजी जियाउर्रहमान अंसारी ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए अपने हिंदू भाइयों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया | वहीं पूर्व चेयरमैन हाजी जियाउर्रहमान अंसारी के द्वारा किए गए इस कार्य की चारों ओर सराहना की गई | जबकि जैदपुर नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी अबु उमैर अंसारी ने अपने आवास मंगाताल पर मूर्ति विसर्जन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिविर लगाया | उन्होंने भक्तों के लिए खाद्य सामग्री केला, बिस्कुट और पानी वितरित किया, जिसके लिए भक्तों ने उनको आभार व्यक्त किया | इस शोभायात्रा में कस्बे के श्यामू जायसवाल, राधे श्याम, तुषार (राजा), वाशु जायसवाल, आदित्य कुमार, हिमांशु सिंह, मुकेश कुमार, शिवम सोनी, पंकज कुमार और गोपाल मिश्रा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे | वहीं साथ ही साथ फैजान अंसारी, सलमान मियां, शोएब मेम्बर, ज़ामिन मियां, मो. नदीम, मो. शकील (फ़ुफ़्फ़ा), मो. फुरकान, मो. अज़ीम और मो. रिजवान सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहें |
रिपोर्ट–आतिफ खान, बाराबंकी