बाराबंकी

बाराबंकी,

 

 

स्लग–भीषण सड़क हादसा में : अर्टिगा और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, 8 की मौत

 

 

रिपोर्ट–आतिफ़ खान, बाराबंकी

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुतलूपुर गांव के पास सोमवार देर रात हुए भयानक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई | बेकाबू अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने से हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए | वहीं हादसे में फतेहपुर कस्बे के रहने वाले सर्राफा व्यवसाई प्रदीप रस्तोगी (60), उनकी पत्नी माधुरी (55), बेटे नितिन (35) और नैमिष (15), ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला (50) तथा बालाजी मिश्रा (55) की मौके पर ही मौत हो गई | जबकि 2 अन्य घायल इंद्र कुमार (50) और विष्णु (15) को गंभीर हालत में लखनऊ के लिए रेफर किया गया था | जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया | मिली जानकारी के अनुसार सर्राफा व्यवसाई प्रदीप रस्तोगी का परिवार बिठूर से गंगा स्नान कर लौट रहा था | तभी देवा के पास सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई | टक्कर इतनी जोरदार थी कि 14 फीट लंबी कार सिमटकर 7 फीट की रह गई | जबकि एयरबैग तक खुलने का मौका नहीं मिला | जबकि आगे बैठे लोगों के शव सीटों से चिपक गए और कार के अगले हिस्से को काटकर शवों को बाहर निकाला गया | हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुँचा | जहाँ से घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया | बताया जा रहा है कि प्रदीप रस्तोगी फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज में ‘गौरी ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान चलाते थे | इस दर्दनाक हादसे में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया है |

 

 

रिपोर्ट–आतिफ़ खान, बाराबंकी

Related posts

Leave a Comment