बाराबंकी,

बाराबंकी,

 

 

रिपोर्ट–आतिफ खान, बाराबंकी

 

 

स्लग–युवक की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम, डॉक्टरों पर लगाए आरोप, पुलिस कर रही जाँच

 

 

 

जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत आने वाले कस्बा जैदपुर थाना क्षेत्र में युवक को तेज बुखार होने पर जैदपुर कस्बे में स्थित अबी हॉस्पिटल में युवक को भर्ती कराया गया था | जहां पर कुछ घंटे तक स्टाफ ने अपने दम पर युवक का इलाज किया | लेकिन जब युवक की हालात गंभीर देखने पर बहाना बताकर रेफर कर दिया | लेकिन जब देखा कि युवक के बचने की कोई उम्मीद नहीं है तो आनन–फानन में जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेफर कर दिया | सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर युवक को लेकर पहुंचने पर परिजनों ने इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को अपनी समस्या बताई डॉक्टर ने युवक को देखा तो बताया कि आधा घंटा पहले ही युवक की मौत हो गई हैं | डॉक्टर की बात सुन कर परिजनों के पैरों तलें जमीन खिसक गई, परिजनों ने आनन–फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी | वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है | जैदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अब्दुल्लापुर गांव के लसोड़वा निवासी चंद्रभान (30) पुत्र राधेलाल को परिजन शनिवार सुबह तेज बुखार होने पर इलाज के लिए जैदपुर कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर ( शान्तिनगर ) में स्थित अबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था | जहाँ पर स्टाफ के सहारे इलाज किया जा रहा था | रात लगभग 6 बजे के करीब युवक की तबीयत और ज्यादा बिगड़ती देख स्टाफ ने जीवित रखने के लिए सीने को जोर-जोर से दबाना शुरू कर दिया, और आनन–फानन में हॉस्पिटल स्टॉफ ने युवक को रेफर कर दिया | परिजन जब पास ही में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर लेकर पहुंचे तो वहां पर इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दिवेश कुमार पटेल ने परिजनों को बताया कि आधा घंटे पहले ही युवक की मृत्यु हो गई थी | नाराज़ परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी |

 

 

रिपोर्ट–आतिफ खान, बाराबंकी

Related posts

Leave a Comment