बाराबंकी,
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाराबंकी
स्लग–चेयरमैन प्रतिनिधि ने 77वें गणतंत्र दिवस व राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी पर ध्वजारोहण कर दी सलामी
उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के आदर्श नगर पंचायत कस्बा जैदपुर के नगर पंचायत में चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने आज 77वें गणतंत्र दिवस व राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी 2026 पर ध्वजारोहण कर सलामी दी | वहीं राष्ट्रीय पर्व के मौके पर नगर पंचायत को बहुत ही सुन्दर अंदाज़ में सजाया गया | जबकि गणतंत्र दिवस व राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण के बाद काफी स्टाल व खाद्य सामाग्री का वितरण किया गया | जबकि बच्चे खाद सामग्री पाकर काफी उत्साहित दिखे | आपको बताते चले कि राष्ट्रीय पर्व के मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को औपचारिक रूप से भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था | ये वह दिन है जब भारत में ऐसी किताब बनकर तैयार हुई जिसने हर भारतीय को समानता का अधिकार दिया | इतना ही नहीं, इसने हर भारतीय को खुलकर जीने का अधिकार और हर भारतीय को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार दिया | भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया | जबकि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया | यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था | इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है | हमारा संविधान देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है | संविधान लागू होने के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने प्रथम राष्ट्रपति की शपथ ली थी | राष्ट्रीय पर्व व ध्वजारोहण के इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम, खालिद अलीम, बोर्ड सभासद की टीम के सदस्य निजामुद्दीन शाह, राम सिंह, टिंकू, राजन बक्सोंर, कलीम अंसारी, पत्रकार अकरम उस्मान, रफीक अंसारी, महेश प्रसाद सैनी, इश्तियाक सिद्दीकी, तौसीफ अहमद, आलम, रेहान अंसारी, ताज अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे |
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाराबंकी