बाराबंकी,
रिपोर्ट–फुरकान खान, बाराबंकी
स्लग–राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाली गई भव्य बाइक रैली
अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत कस्बा जैदपुर से जहाँ आज राष्ट्रीय युवा दिवस व भव्य बाइक रैली के मौके पर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर जैदपुर नगर इकाई द्वारा 500 गाड़ियों द्वारा स्वामी विवेकानंद विचार यात्रा निकाली गई | जिसको लेकर सलामुद्दीन मलिक ने लोगों को अली अकबर कटरा पर एकत्रित कर बाइक रैली का आगाज़ हुआ | जो अली अकबर कटरा से होते कस्बा जैदपुर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई | जो पानी टंकी, बड़ी बाजार, थाना चौराहा, वसी नगर, मुक्खिन, बाँध चौराहा, पचदरी, छोटा इमाम बाड़ा, होते हुए अली अकबर कटरा मैदान में बाइक रैली का समापन हुआ | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सलामुद्दीन मलिक उर्फ़ लकी पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने बताया स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरू थे | उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में विश्व पटल का ऐतिहासिक नेतृत्व किया था | स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए | इस अवसर पर विभाग संयोजक आदर्श सिंह, ज़ैदपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन कश्यप, पूर्व चेयरमैन जियाउर्रहमान अंसारी, अध्यक्ष फैजान अंसारी उर्फ़ बब्लू, फुरकान खान, नदीम अंसारी, पूर्व नगर मंत्री अजय गुप्ता, नगर मंत्री आयुष वर्मा, अरुण, इस्तियाक, फुरकान खान, मसीहुर्रहमान अंसारी, शाहिद अंसारी, शबीब खान, सद्दाम सलमानी, अनीस अहमद, शफ़ीक, तथा अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें |
रिपोर्ट–फुरकान खान, बाराबंकी