बाराबंकी,
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाराबंकी
स्लग–3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने फीता काट कर किया उदघाटन
उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत आने वाले आदर्श नगर पंचायत कस्बा जैदपुर के टाउन एरिया के निकट स्थित फ़ील्ड क्रिकेट ग्राउंड में आज से शुरू हुए तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ | इस टूर्नामेंट के आयोजक, मुख्य अतिथि व आदर्श नगर पंचायत कस्बा जैदपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम साहब रहें | आपको बताते चले कि टाउन एरिया के निकट फ़ील्ड क्रिकेट ग्राउंड में चल रहा ये टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच खेला जाएगा | वहीं टूर्नामेंट का उदघाटन मैच आज लकी क्रिकेट क्लब बाज़ार कटरा और वसी नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया | वहीं टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में वसी नगर क्रिकेट क्लब टॉस जीत कर लकी क्रिकेट क्लब बाज़ार कटरा बल्लेबाजी का न्यौता दिया | वही लकी क्रिकेट क्लब बाज़ार कटरा के ओपनर बल्लेबाज अच्छी शुरूआत नहीं दे पाए और मात्र 3 रन के स्कोर पर हाफिज जाबिर के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया | जिसके बाद मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के सहयोग से लकी क्रिकेट क्लब बाज़ार कटरा ने 114 रन पर 6 विकेट गंवा कर चुनौतीपूर्ण स्कोर बना कर दर्शकों में अच्छा मैच होने की आश बांध दी | वहीं 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वसी नगर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज भी कुछ ख़ास बल्लेबाजी नहीं कर पाए और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहें | जिसके कारण लक्ष्य का पीछा करने उतरी वसी नगर क्रिकेट क्लब काफी प्रयास के बाद भी 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 95 रनों तक ही पहुँच पाई और इस तरह से तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले लीग मैच में लकी क्रिकेट क्लब बाज़ार कटरा ने 19 रनों से जीत दर्ज की | वहीं आदर्श नगर पंचायत कस्बा जैदपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने फीता काट कर मैच का उदघाटन किया | जबकि मैच की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई | वहीं टूर्नामेंट क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष सलमान खान, उपाध्यक्ष फैसल खान, शादाब सिद्दीक़ी उर्फ़ मैक्सवेल, आक़िब खान, के साथ कमेटी के सदस्यों सिराज कुरैशी, अबूबकर, जाबिर, अफजल, अनिल जियाउर्रहमान अंसारी, शाकिब उर्फ़ SRK, फैज़ खान, अजहरूद्दीन अंसारी, उबैदुर्रहमान अंसारी उर्फ़ गुड्डु, पत्रकार अकरम उस्मान, एहतिशाम सिद्दीक़ी उर्फ़ मैकेनिक, अर्सलान सिद्दीकी, के अन्य लोगों ने मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम का बहुत ही ज़ोरदार स्वागत किया | इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम के साथ बोर्ड सभासदों में सभासद राम सिंह, निज़ामुद्दीन शाह, आलम अंसारी, मास्टर एजाज़, टिंकू, जावेद, के साथ काफी लोग मौजूद रहें | वहीं मैच का आनन्द उठाने के लिए मैदान के चारों ओर काफ़ी संख्या में लोग भी एकत्रित रहें | ग्राउंड स्टॉफ की मेहनत और हमारे ज़ैदपुर की सुपर फास्ट विकास कार्यों के नेतृत्व करने वाले चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम साहब ने भी हम लोगों को निराश ना करते हुए ग्राउंड की साफ़ सफाई के लिए कर्मचारियों के भेज कर मैदान को जल्द साफ करा कराने में हमारा सहयोग किया | जिसके लिए हमारी क्रिकेट कमेटी के सदस्यों ने चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम साहब धन्यवाद आभार व्यक्त किया |
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाराबंकी