बाराबंकी,
रिपोर्ट–आतिफ खान, बाराबंकी
स्लग–चोरी की घटनाओं का सफ़ल अनावरण करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी से जहाँ अभी कुछ दिन पूर्व जनपद बाराबंकी के थाना जैदपुर पुलिस द्वारा गैस कटर से ATM से चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय वाले चोरों को गिरफ़्तार किया गया था | जबकि थाना ज़ैदपुर पुलिस टीम द्वारा तीन घटनाओं का सफल अनावरण कर 3 अन्तर्जनपदीय चोरों की गिरफ्तारी व कब्जे से सामान की बरामदगी भी की गई थी | वही बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा उक्त सराहनीय कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना जैदपुर पर नियुक्त उ0नि0 आलोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मिन्टू सिंह, कांस्टेबल सुजीत कुमार को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया |
रिपोर्ट–आतिफ खान, बाराबंकी