बाराबंकी,
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाराबंकी
स्लग–मुख्य बाजारों में रखी जा रहीं पैनी नज़र, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
जनपद बाराबंकी में आज रात्रि में बाराबंकी जिले के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में बाराबंकी पुलिस द्वारा शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान | पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में आज चलाए जा रहें अभियान के अन्तर्गत पुलिस बल के साथ बाराबंकी जिले की जनता व आमजनमानस को भय मुक्त कराने के उद्देश्य से भीड़ भाड़ वाली जगहों जैसे मुख्य बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर चेकिंग अभियान चला जा रही हैं | जबकि शहर में घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है | जिससे कि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और सौहार्द पूर्ण माहौल बना रहे | जिले के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहाँ कि हम इस तरह के चेकिंग अभियान चला कर जनता को भय मुक्त कर विश्वास बनाना है और जो भी लोग यात्रा कर रहे उनको कोई समस्याएं ना हों और चेकिंग अभियान चला कर पैनी नज़र रखी जा रहीं हैं | पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम मुख्य बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर पैनी निगरानी कर रहें हैं अगर कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति दिखता हैं तो उससे पूछताछ की जाएं फ़िलहाल चेकिंग अभियान के दौरान अभी कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला हैं साथ ही अगर कोई इस चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता हैं तो उससे पूछताछ की जाएगी और बाराबंकी पुलिस द्वारा उसके खिलाफ़ उचित कार्यवाही भी की जाएगी |
ब्यूरो–अकरम उस्मान, बाराबंकी