बाराबंकी,

बाराबंकी,

 

 

रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी

 

 

स्लग–रामनगर में AIMIM की नुक्कड़ सभाः दर्जनों ने ली सदस्यता, गुलज़ार हुसैन ने भरा नामांकन

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में AIMIM पार्टी ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र-267 के जिला पंचायत क्षेत्र रामनगर तृतीय के ग्राम गगियापुर में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया | इस सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे | प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की|सभा में AIMIM के प्रदेश उपाध्यक्ष (सेन्ट्रल) विकास श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मौलाना मसीउर्रहमान, विधानसभा अध्यक्ष शकील मंसूरी, जिला महासचिव इबरान राईन, विधानसभा सचिव इरफान और मन्ना भाई जैसे प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे | वक्ताओं ने क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान मुद्दों और स्थानीय विकास की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला | इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को AIMIM की प्राथमिक सदस्यता दिलाई | नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ईमानदारी, समर्पण और सेवा के सिद्धांतों पर कार्य करती है | श्रीवास्तव ने सभी नए सदस्यों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया | सभा के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई | किसान नेता गुलज़ार हुसैन ने AIMIM पार्टी से रामनगर तृतीय क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपना आवेदन दाखिल किया | उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए, उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके इस निर्णय का स्वागत किया और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई | नुक्कड़ सभा एक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें ग्रामीणों ने नेताओं के विचारों में गहरी रुचि दिखाई और आगामी चुनावों पर चर्चा की |

 

 

रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी

Related posts

Leave a Comment