बाराबंकी,
रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी
*स्लग–गरीब रथ एक्सप्रेस ओवर ब्रिज से रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रक, टला बड़ा हादसा राहत बचाव कार्य जारी
अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी से जहां देर रात बाराबंकी से गोण्डा रेलखंड पर बुढ़वल के आगे अगानपुर गांव के पास पहुंची थी | वहीं बुढ़वल रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात लगभग 9:10 बजे बड़ा हादसा हो गया | रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए एक तेज़ रफ्तार ट्रक सीधे रेल पटरी पर गिर पड़ा | हादसे के समय बगल की डाउन लाइन से गरीब रथ एक्सप्रेस गुजर रही थी | जिस पर ओवरब्रिज की रेलिंग का मलबा भी आकर गिरा | ओएचई लाइन टूटने से ट्रेन वहीं रुक गई | घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया | हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे विभाग के अधिकारी और रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची | डंपर का चालक दुर्घटना में केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने के प्रयास में स्थानीय पुलिस व राहत दल लगे रहे | करीब डेढ़ घंटे तक चालक वहीं फंसा रहा, जिसके कारण बचाव कार्य में भारी मशक्कत करनी पड़ी | मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) शाम करीब 9:10 बजे बाराबंकी गोण्डा रेलखंड पर बुढ़वल के आगे अगानपुर गांव के पास पहुंची थी | इसी दौरान ओवरब्रिज से अनियंत्रित होकर एक डंपर अप लाइन पर गिर गया, जबकि ट्रेन डाउन लाइन पर थी | ओएचई लाइन टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और ट्रेन को वहीं रोकना पड़ा आरपीएफ बुढ़वल के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा अप लाइन पर हुआ है, गरीब रथ डाउन लाइन से गुजर रही थी | ओएचई फेल होने के कारण ट्रेन रोकी गई है | राहत और बहाली कार्य जारी है |
रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी