बाँसवाड़ा, राजस्थान 

बाँसवाड़ा, राजस्थान

 

 

रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान

 

 

स्लग–अखिल भारतीय किन्नर समाज के सम्मेलन के 7वें दिन कुशलगढ़ नगर में निकला किन्नर समाज का शाही जुलूस

 

 

 

राजस्थान के बाँसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में चल रहें अखिल भारतीय किन्नर समाज के सम्मेलन में सातवें दिन कुशलगढ़ में किन्नर समाज कुशलगढ़ की गादी पती गोरी बुआ की अगुवाई में आज सातवें दिन शाही जुलूस निकाला गया | आपको बता दें कि कुशलगढ़ के इतिहास में यह पहला अखिल भारतीय किन्नर समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया | कुशलगढ़ स्थित राठोड़ समाज की धर्मशाला से भव्य जुलूस निकाला गया कुशलगढ़ नगरवासियों ने स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए पुष्पों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया | वहीं इस सम्मेलन में पुरे देश प्रदेशों से आए किन्नरों ने बेंड पर भक्ति की धुनों व ढोल की थाप पर जम कर नूत्य किया | वहीं किन्नरों को बग्गी में बिठाया कुशलगढ़ नगरपालिका सनातनियों मुस्लिम समुदाय भैरव जी मंदिर पुर्व मंत्री भाजपा नेता महेंद्र जित सिंह मालविया पुर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र अहारी उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, राघवेश चरपोटा सहित सर्व समाज ने जुलूस का गर्म जोशी से स्वागत किया | कुशलगढ़ में यह अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन एक यादगार बन गया, पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा हम आपको बता दें कि यह किन्नर सम्मेलन 27 दिसम्बर तक चलेगा | इस भव्य स्वागत जुलूस में सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं पुरुषों व महिलाओं ने भाग लिया जो कुशलगढ़ नगर में इतिहास बन गया |

 

 

रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान

Related posts

Leave a Comment