बाँसवाड़ा, राजस्थान
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान
स्लग–अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत से राजपूत समाज में आक्रोश
राजस्थान के जनपद बाँसवाड़ा के कस्बा कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मध्यप्रदेश की सीमा से सटे पाटन पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार को शाम के समय 70 वर्षीय बुज़ुर्ग कालू सिंह पुत्र हिन्दू सिंह जाती हरोड राजपूत किसी काम के लिए अपने खेत पर जा रहा था | वहीं सामने से अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार से आ रही मोटर साइकिल की सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी | जिसके कारण इस सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय बुज़ुर्ग कालू सिंह की मौत हो गई | स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय बुज़ुर्ग कालू सिंह पुत्र हिन्दू सिंह को अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी | जिसकी सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुँचे और ईलाज के लिए ले जा रहे थे की कालुसिंह ने रास्ते में ही दम तोड दिया परिजनों ने पाटन पुलिस थाना पंहुच कर परिजनों ने रिपोर्ट दी जीस पर पाटन थानाधिकारी सुरजमल खराड़ी ने बताया की परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है मरने वालों के शव को कुशलगढ़ अस्पताल में ले गए जहाँ शव का पीएम कर शव को परिजनों को सोपा दिया जाएगा |
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान