बाँसवाड़ा, राजस्थान
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान
स्लग–सीमा से सटे हुए क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान
राजस्थान की सिमा से सटे मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में दिनांक 24.02.2026 से 03.03.2026 तक विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक भगोरिया हाट का आयोजन किया जा रहा है | इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं | इसी क्रम में 24.02.2026 को झाबुआ पुलिस द्वारा थांदला, पिटोल एवं अन्य स्थानों पर आयोजित भगोरिया हाट में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित कर नागरिकों को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों, नशा उन्मूलन, यातायात नियमों के पालन एवं साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी दी गई | स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक एवं संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है | जिससे आमजन तक सरल और प्रभावी संदेश पहुंच सके | साथ ही, हाट में आमजन को नशा न करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया | इस भगोरिया पर्व पर सुमाचा झाबुआ अलीराजपुर सहित आस पास के लोग आएं तथा मांदल ढोल की थाप पर हर कोई थिरकने को मजबुर हुआ सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि महिला एवं पुरुषों तथा बच्चों ने भाग लिया कानून व्यवस्था पर मध्यप्रदेश तथा झाबुआ पुलिस का जबरदस्त बंदोबस्त रहा यह भगोरिया पर्व होली तक चलेगा |
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान