बाँसवाड़ा, राजस्थान
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान
स्लग–बिजलियां डुंगर की गुफा में बिराजें भगवान शिव, श्रद्धा भक्ति और आस्था का पवित्र स्थल बनी गुफा
राजस्थान के जनपद बाँसवाड़ा के कस्बा कुशलगढ़ के उप खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेडपुर के निकट गांव नागदा से लगभग 3 किलो मीटर की दूरी पर स्थित एक बिजलियां डुंगर हैं |जबकि यह क्षेत्र वन विभाग के अधीन आता है | वहीं वर्तमान में यहाँ वन संपदा व जंगल भी हैं | इस बिजलियां डूंगर में भगवान शिव के दर्शनों हेतु इस पवित्र स्थल पर रोड ना बनी होने के कारण श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ता है | जबकि कण कण में शंकर की मान्यता वाले हमारे धर्म प्रधान देश में अनेकों शक्ति पीठ, ज्योतिष लिंग, अनेकों पहाड़ों में बनी गुफाएं हैं | आपको बताते चले कि पहाड़ों में बनी गुफाओं में बिजली का नहीं होना आदी अनेकों समस्याएं हैं इस बिजलियां डुंगर में बनी गुफा में बजरंग बली, दशा माता, सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित है | इस गुफ़ा में पूरे साल पानी का कुंड लोगों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित करता नजर आता है | जबकि इस पवित्र स्थल पर हर साल यहां शिव रात्रि पर मेला भी लगता हैं यहाँ आस–पास के श्रद्वालु आकर अपने आपको भाग्यशाली समझते है |
रिपोर्ट–धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बाँसवाड़ा, राजस्थान