बहराइच,

बहराइच,

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 9 दिवसीय समारोह का हुआ शुभारम्भ, वर्चुअल द्वारा मुख्यमंत्री ने किया प्रसारण

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर “उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष” के रूप में 9 दिवसीय समारोह का आयोजन कर रही है | उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में आयोजित होने वाले 18 से 26 मार्च 2026 तक 9 दिवसीय समारोह का शुभारम्भ विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व अन्य अतिथियों तथा अधिकारियों के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया | इस अवसर पर मैट्रो एकेडमी की ओर गणेश वन्दना व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई | उत्थान आडिटोरियम में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण किया गया जिसे मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा आमजन द्वारा देखा व सुना गया | समारोह के दौरान मा.जनप्रतिनिधियों व अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया | वही समारोह के दौरान प्रदेश की 9 वर्ष उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है | उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है | हमारी सरकार में बेटियों के सम्मान के लिए बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं योजनान्तर्गत बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक का पैसा दिया जा रहा है | प्रदेश में गरीब, निर्धन, असहाय परिवारों की बेटियों के लिए सामुहिक विवाह अन्तर्गत 1 लाख रूपये की सहायता प्रदान की जा रही है | महिला सुरक्षा और सम्मान के दृष्टिगत मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला बीट पुलिसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत किया गया है | 19,839 महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई और 9,172 महिला बीटों का गठन किया गया | महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण में 98.90 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है | इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी प्रदीप कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम, जिला सेवा योजन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य जन मौजूद रहे |

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment