बहराइच,

बहराइच,

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–नेपाल में हो रहे चुनाव को लेकर भारत–नेपाल सीमा के सभी नाके अस्थायी रूप से किए गए बंद

 

 

अगली ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से जहाँ जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र रूपईडीहा से सटे हुए नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बांके जिला प्रशासन ने भारत से लगी सीमा के सभी नाकों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है | जबकि जिला प्रशासन कार्यालय, बांके द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिले के भारत–नेपाल सीमा से जुड़े सभी आवागमन नाके 2 मार्च 2026 (सोमवार) रात 12 बजे से 5 मार्च 2026 (गुरुवार) रात 12 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे | इस अवधि में सीमा पार आवाजाही पर रोक रहेगी ताकि चुनावी प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरी कराई जा सके | जबकि प्रशासन ने आम नागरिकों, यात्रियों और संबंधित निकायों से इस व्यवस्था का पालन करने तथा आवश्यकतानुसार अपने यात्रा कार्यक्रम पहले से तय करने की अपील की है | जिससे कि होने वाले चुनाव में किसी तरह की बाधा ना पड़े और सभी कार्य शांतिपूर्ण तरह से होकर चुनाव सकुशल संपन्न हो इसके लिए आप सभी नागरिक सहयोग करें |

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment