बहराइच,
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रूपईडीहा इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के नगर पंचायत रूपईडीहा में हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रूपईडीहा इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सम्पन्न | जबकि इस चुनाव में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत दल–बल के साथ चुनाव के पूरे समय मौजूद रहे | जबकि मतदान का शुभारंभ आदर्श नगर पंचायत रूपईडीहा के चेयरमैन डॉ.उमाशंकर वैश्य ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर के किया | रूपईडीहा के चेयरमैन डॉ.उमाशंकर वैश्य ने अपने संबोधन में कहा कि यहाँ पिछले कई वर्षों से चुनाव नहीं हुआ था | जबकि व्यापारिक एकता अत्यंत आवश्यक है | मैं व्यापारियों को बहुत बधाई देता हूँ | मेरी कामना है कि चुनाव में जुझारू व्यापारी जीतकर आए | जबकि चुनाव सुबह 9 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ | सभी मतदाताओं को प्रत्याशियों ने उनकी वोटर पर्ची दे रखी थी | चुनाव समिति ने सौ–सौ मतदाताओं के आठ काउंटर बनाएं थे | जबकि गुप्त मतदान हेतु मतदाताओं ने अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व 11 कार्यकारिणी के सदस्यों हेतु 4 मत पत्र बनाएं थे | इससे चुनाव अत्यंत सुगमता से निपट गया | शाम 4 बजे चुनाव समिति की देख–रेख में मतगणना शुरू हुई | वहीं सबसे पहले सदस्यों के मत पत्र गिने गए | इसमें अनुराग, शिवम, आदर्श, बसंत चक्रवर्ती, राजेश बंसल, श्याम पंसारी, खेसाल फारूकी, विजय जायसवाल, श्याम, यूसुफ अंसारी व महेंद्र जायसवाल निर्वाचित घोषित हुए | कोषाध्यक्ष पद में 464 मत प्राप्त कर अमित कौशल को विजयी घोषित किया गया | महामंत्री पद हेतु 499 मत प्राप्त कर संतोष अग्रवाल को निर्वाचित घोषित किए गए | जबकि अध्यक्ष पद हेतु शैलेश जायसवाल 475 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए | निर्वाचित हुए सभी विजेताओं को चुनाव समिति के आचार्य दयाशंकर शुक्ल, संजय बंसल, एडवोकेट विवेक शुक्ल, संतोष शुक्ल, शेर सिंह कसौंधन, शकील अहमद, जाफर इमाम रिजवी व अजय मित्तल ने प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया | मतगणना सम्पन्न होने व विजय प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकालते हुए रूपईडीहा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आतिशबाजी करते हुए निकाला गया |
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच