बहराइच,
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच
25 वर्ष बाद हो रहे व्यापारी मतदान द्वारा चुनाव से उम्मीदवारो के दिलो की धड़कनें हुई तेज
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के सीमावर्ती नगर पंचायत रूपईडीहा में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शाखा रूपईडीहा की चुनाव की तैयारी अंतिम पायदान पर है | सभी तैयारियां पूर्ण हो रही है बजाज लाइन स्थित सिंह मार्केट में होगा मतदान 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 836 व्यापारी
पांच सदस्यों की चुनाव प्रबंध समिति के द्वारा चुनाव सम्पन्न होगा | 18 जनवरी को होगा मतदान सुबह 9:00 बजे से 3 : 00 बजे तक | वही मतदान के दौरान संजय बसंल, शकील अहमद, विवेक शुक्ल एडवोकेट, मनीराम शर्मा, दिवाकर पाठक की देख रेख में हो रहा है चुनाव | एक अध्यक्ष एक महामंत्री एक कोषाध्यक्ष और 11 सदस्यों का होना है चुनाव | अध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवार आमने-सामने है | शैलेश जयसवाल और योगेंद्र शर्मा के मध्य कडी प्रतिस्पर्धा महामंत्री पद पर दो उम्मीदवार आमने-सामने है संतोष अग्रवाल और शाहिद हाशमी | कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं अमित कौशल और गुलाम वारिस शांतिपूर्ण चुनाव के लिए एसडीएम नानपारा और स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है | समुचित सुरक्षा व्यवस्था मे हो रहा है चुनाव 25 साल बाद हो रहे मतपत्र द्वारा चुनाव से व्यापारियों में खुशी की लहर हैं और काफी उत्साह देखा जा रहा है |
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच