बहराइच,
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–बाघ के हमले से दहशत : शौच को गई महिलाओं पर हमला, बचाने पहुंचे 2 ग्रामीण घायल
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चनैनी में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के बाहर शौच के लिए गई महिलाओं पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया | घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है | महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने दौड़े गांव के दो लोग भी बाघ के हमले का शिकार हो गए | वही हमले में राम धीरज यादव (50 वर्ष) एवं नागे कश्यप (35 वर्ष) निवासी ग्राम चनैनी गंभीर रूप से घायल हो गए | ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया | इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है | वही सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया | वहीं वन विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है |
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की आवाजाही बनी हुई है | लेकिन अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है | वन विभाग की टीम वन रेंज अधिकारी पंकज कुमार साहू के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है | थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल-चाल लिया वही घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है | इस संबंध में एसडीओ वन विभाग नानपारा राशिद जमील ने बताया घटना की सूचना मिली है, लोगों सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि चनैनी गांव अब्दुल्ला गंज रेंज के समीप है | वन विभाग की टीम हिसंक जानवर को तेंदुआ बता रही है जबकि घायल ग्रामीण और क्षेत्र के लोग बाघ बता रहे हैं |
रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच