बहराइच,

बहराइच,

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–रिहायशी इलाक़े में तेंदुआ के हमले से बुजुर्ग सहित 3 घायल, लोगों ने चकिया जंगल से आने की आशंका जताई

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के नगर पालिका रूपईडीहा इलाके में बुधवार सुबह एक तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर दिया | इस हमले में एक बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए | इन घायलों को इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है | यह घटना पचपकड़ी ग्राम में हुई, जबकि मौके पर तेंदुए के पैरों के निशान भी पाएं गए हैं | वही गांव के ही रहने वाले राधे श्याम सुबह अपनी नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया | ग्रामीणों के शोर मचाने और लाठी-डंडे लेकर दौड़ने के बावजूद, तेंदुए ने 14 वर्षीय संजना और 25 वर्षीय अंकित को भी घायल कर दिया | इस हमले के बाद तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया | सभी घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया | जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बहराइच जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया | इस घटना की सूचना मिलने के बाद रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे | जिसके बाद वन विभाग को भी इस घटना की जानकारी दी गई | वही रेंजर वन कर्मियों के साथ वन विभाग के टीम घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया | स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि तेंदुआ चकिया जंगल से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में आ गया था, क्योंकि यह इलाका जंगल से सटा हुआ है | वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास कर रही है | इसी कड़ी में तेंदुए को भूमि पतन में देखा गया है और अनाउंसमेंट किया जा रहा है | जबकि सभी को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है मौके पर वन विभाग और पुलिस टीम भी मौजूद है |

 

 

रिपोर्ट–सन्तोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment