बहराइच,

बहराइच,

 

 

रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच

 

 

स्लग–गुरू तेग बहादुर का जीवन मानवता की सेवा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अनुपम उदाहरण

 

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के नगर पंचायत रूपईडीहा के अन्तर्गत नानपारा में महाराजा सुहेल देव भवन संघ कार्यालय नानपारा में गुरू तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम की शुरुआत गुरू ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेक कर हुई | संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने कहा कि गुरू तेग बहादुर जी साहस, शौर्य और धर्म-रक्षा के अमर प्रतीक थे | सिख पंथ के नौवें गुरू के रूप में उनका जीवन मानवता की सेवा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अनुपम उदाहरण है | उन्होंने बताया कि मुगल शासक औरंगजेब के अत्याचारों से पीड़ित कश्मीरी पंडितों ने गुरू महाराज की शरण ली थी | गुरू जी ने उन्हें धर्म रक्षा का आश्वासन दिया और औरंगजेब की दमनकारी नीतियों का साहस पूर्वक सामना किया | गुरू महाराज की परंपरा ऐसे समय की है जब लगता था कि धर्म रहेगा या नहीं परंतु फिर भी धर्म रहा | धर्म के लिए ये जीवन कैसा होना चाहिए वह गुरू महाराज ने जी कर दिखाया | कार्यक्रम के अंत में अवतार गुरू ग्रंथ साहिब के सामने अरदास लगाकर हुक्म नामा प्राप्त किया | इस अवसर पर कार्यक्रम में विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार, सह जिला संघ चालक सुरेश जी, ज़िला प्रचारक अजय, जिला धर्म जागरण प्रमुख सर्वेश प्रचारक, जिला कार्यवाह दिलीप, सह जिला कार्यवाह शतीरथ जी, सह जिला बौद्धिक प्रमुख अमित, सह जिला प्रचार प्रमुख विवेक कुमार शुक्ल एडवोकेट नगर प्रचारक बलजीत जी, सह संयोजक बजरंग दल, जसप्रीत, नानपारा विधायक राम निवास जी, बलहा विधायक सरोज सोनकर जी, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल जी, शिवपुर ब्लॉक प्रमुख सुधीर यज्ञ सैनी, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष कृपाराम वर्मा, आदि स्वयंसेवक कार्यकर्ता बंधु सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे |

 

 

रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच

Related posts

Leave a Comment