बहराइच,
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–धर्म रक्षा समिति कार्यालय का विधिवत शुभारंभ, हवन-पूजन व भंडारे का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के सीमावर्ती क्षेत्र रूपईडीहा नगर पंचायत के दशहरा बाग परिसर में मंगलवार को धर्म रक्षा समिति के कार्यालय का भव्य उद्घाटन धार्मिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ | श्री अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर के भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुभ अवसर पर आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे | कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ हुई, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया | धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया | जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया | धर्म रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यालय उद्घाटन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है | समारोह के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने समिति की सराहना की | उद्घाटन समारोह में कार्यालय उद्घाटन प्रचारक सर्वेश द्वारा किया गया | कार्यालय प्रमुख बबलू वर्मा, तेज प्रताप वर्मा, शेर सिंह, श्याम कुमार मिश्रा, विवेक शुक्ला एडवोकेट, आर.के.सिंह, आशीष त्रिपाठी, विजय सिंह, मनीष पांडे, पवन कुमार त्रिपाठी, राजेश वर्मा और प्रदीप सोनी, कृष्ण चंद्र सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच