बहराइच,
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल-भारत सीमा पर संदिग्ध गतिविधि, चीनी नागरिक गिरफ्तार ; पुलिस जुटी जाँच में
अगली खबर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के सीमावर्ती क्षेत्र से जहाँ भारत-नेपाल सीमा के संवेदनशील इलाके में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है | भारतीय पुलिस ने एक चीनी नागरिक को भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने और सीमा क्षेत्र की संवेदनशील जगहों की तस्वीरें लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह चीनी नागरिक बिना अनुमति सीमा पार कर भारतीय सीमा क्षेत्र में करीब 200 मीटर अंदर तक पहुंच गया था | स्थानीय लोगों की सूचना पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ा | जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें सीमा चौकियों, बैरियर और आस–पास की जगहों की कई तस्वीरें मिलीं | पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी अपने मकसद को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है | सुरक्षा एजेंसियां उससे कड़ी पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह जासूसी गतिविधियों में शामिल था या किसी और उद्देश्य से भारतीय क्षेत्र में घुसा था | फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल डेटा और लोकेशन इतिहास की जांच की जा रही है | मामला बेहद संवेदनशील होने के चलते इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और एसएसबी भी जांच में जुट गई हैं | सीमा क्षेत्र पर रहने वाले लोगों ने इस घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है | वहीं पुलिस का कहना है कि सीमा पर गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके |
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच