बहराइच,
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–पीएम कॉम्पोज़िट स्कूल नरैनपुर–द्वितीय में बच्चों को श्वास व्यायाम करने का दिया गया प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के सीमावर्ती क्षेत्र रूपईडीहा में आज पीएम कॉम्पोज़िट स्कूल नरैनपुर–द्वितीय, नवाबगंज, जनपद बहराइच में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों को स्वस्थ्य रहने हेतु श्वास की व्यायाम गुब्बारे द्वारा कराई गई | सभी बच्चों को व्यायाम करने का प्रशिक्षण भी दिया गया | इस कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से किया गया था | कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने बच्चों को श्वास के महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया | उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए सही तरीके से सांस लेना अत्यंत आवश्यक है | नियमित रूप से श्वास की व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है, तनाव कम होता है और एकाग्रता में वृद्धि होती है | प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्राणायाम तथा गहरी सांस लेने की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास भी कराया और उन्हें अपने दैनिक जीवन में इन व्यायामों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया | डॉ.सचिन रॉय ने बच्चों को सर्दी के मौसम में नित्य गुनगुने पानी पीने की सलाह दी | अन्त में छात्रों ने वंदेमातरम्, भारत माता की जय एवम् जय हिन्द का उद्घोष भी जमकर किया | सभी को चॉकलेट खिलाई गई | इस दौरान कार्यक्रम में ओम प्रकाश वर्मा, कुश कुमार शिक्षकगण, अभिभावक गण और लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया |
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच