बहराइच,
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच
स्लग–मिशन शक्ति टीम द्वारा फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच थाना रूपईडीहा में आज मिशन शक्ति टीम द्वारा फेज 5.0 के तहत थाना रूपईडीहा की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम कोड़री दा0 निधि नगर संकल्प थाना रूपईडीहा में महिलाओं व बच्चियों को उच्चाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशो निर्देशों के क्रम मे तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना के बारे मे व बालिकाओं से उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया | वहीं बच्चियों को महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108, व साइबर संबंधित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई तथा सरकारी योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मानव तस्करी, बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गया तथा बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी दी गईं और पंपलेट चस्पा किया गया, व बहु बेटी सम्मेलन किया गया और उन लोगों से सम्बंधित समस्याओं को सुना गया | इस मौके पर एस आई राहुल सरोज, कांस्टेबल रविन्द्र यादव, महिला आरक्षी आरती यादव, महिला कांस्टेबल प्रिया पाण्डेय सहित टीम के सदस्य व आस पास के क्षेत्र के अन्य लोग भी मौजूद रहें |
रिपोर्ट–संतोष शुक्ला, बहराइच